आकर्षण क्यों खो जाता है? शादी एक इंसान के जीवन का एक महत्वपूर्ण पल है, जब उसकी जिंदगी लगभग बदल जाती है। एक नया इंसान आपकी जिंदगी में आपके हमसफ़र बनकर आता है, और यह जीवन का सफर बेहतर बनाने के लिए होता है। मैं यहां एक पुरुष के नज़रिए से बात कर रहा हूँ, इसलिए शादी को महत्वपूर्ण मानता हूँ और अन्य संबंधों, जैसे कि बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड को सही नहीं समझता। इसलिए, मैं यहां सिर्फ शादीशुदा जीवन की ही बात करूंगा। यह रिश्ता इतना खास होता है, फिर भी अक्सर लोगों की शादीशुदा जिंदगी समय के साथ पहले जैसी नहीं रहती। जब हम किशोरावस्था में होते हैं, तो हमें लगता है कि प्यार एक खूबसूरत एहसास है, और हम हमेशा अपने साथी के साथ खुशी से रहेंगे। लेकिन जब हम समाज में शादीशुदा जोड़ों को देखते हैं, तो पाते हैं कि वे शुरुआत में तो बहुत खुश और रोमांचित दिखते हैं, लेकिन कुछ समय बाद उनका रिश्ता सामान्य हो जाता है। हमें उनमें वह प्यार और आकर्षण नहीं दिखता, जिसकी हम उम्मीद करते हैं। ऐसा क्यों होता है? क्या सच में प्यार हमेशा के लिए नहीं रहता? क्या हमें वह साथी मिलेगा, जिसके साथ हम वैसा ही प्यार महसूस कर पाएंगे, जैसा...